प्रतापगढ़ के पूजा पंडालों में आराधना:विधि-विधान की गई महाआरती, सुख शांति समृद्धि के लिए की प्रार्थना
प्रतापगढ़ में विकासखंड मानधाता के पूरे बसावन गांव निवासी समाजसेवी संजय सिंह ने विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां भगवती के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने विधि-विधान से आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि मां दुर्गा की भक्ति और आराधना समाज में सेवा, परस्पर सहयोग और मानवता का संदेश देती है। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से त्योहार को शांति, सौहार्द और प्रेमभाव के साथ मनाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)