पूर्व-मंत्री ने अखिलेश को दी शिकोहाबाद से चुनाव-लड़ने की चुनौती:बोले- ताकत है तो मैदान में उतरें, भाजपा-आरएलडी में सीट बंटवारे पर बातचीत नहीं
फिरोजाबाद में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के नेता अशोक यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को शिकोहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। अरांव के पास वामई और भारौल में आयोजित स्वागत समारोहों के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी, परिवारवाद, पीडीए की राजनीति और भाजपा की राजनीतिक ताकत को लेकर बयान दिए। अशोक यादव ने कहा कि अगर अखिलेश यादव को अपनी राजनीतिक ताकत पर भरोसा है तो उन्हें शिकोहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट छोड़कर बदायूं से चुनाव लड़ा था। आरएलडी की पुरानी पकड़ लौटने का दावा आरएलडी की राजनीतिक संभावनाओं पर अशोक यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में कभी पार्टी की मजबूत पकड़ थी और आने वाले समय में वह फिर अपनी पुरानी स्थिति हासिल करेगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए क्षेत्र में आने की बात भी कही। भाजपा-आरएलडी के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत बाकी भाजपा और आरएलडी के संबंधों पर उन्होंने कहा कि आरएलडी भाजपा की प्रमुख सहयोगी पार्टी है। आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम स्तर की बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने संभावना जताई कि जिन सीटों पर भाजपा लगातार एक-दो चुनाव हार रही है, उनमें से कुछ आरएलडी के खाते में जा सकती हैं। सरकार को अपनी कमियां स्वीकार कर सुधार करना चाहिए अशोक यादव ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना और सरकार के खिलाफ आवाज उठाना लोकतंत्र का हिस्सा है। लंबे समय तक सत्ता में रहने पर सरकार की कार्यशैली में कमजोरियां आ सकती हैं। ऐसे में सरकार को अपनी कमियां स्वीकार कर उनमें सुधार करना चाहिए। उन्होंने भाजपा की राजनीतिक ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा कि विपक्ष के दावों की वास्तविकता चुनाव के समय सामने आएगी। उनके बयानों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)