प्रतापगढ़ के स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित:यलो हाउस ने मारी बाजी, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरस्कृत

Oct 08, 2026 - 17:58
0
प्रतापगढ़ के स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित:यलो हाउस ने मारी बाजी, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरस्कृत
प्रतापगढ़ के संस्कार ग्लोबल स्कूल, सकरौली मादूपुर में गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रज्ञा सिंह, अदिति सिंह और सदफ के बेहतर प्रदर्शन से येलो हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रीन हाउस दूसरे और रेड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में श्रेया पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मंदाकिनी सिंह ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। रेनू मौर्या, बबिता सिंह और मो. आतिफ ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर और निदेशक रंजन सिंह ने विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User