प्रतापगढ़ में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:सपा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के देश के प्रति योगदान को याद किया
प्रतापगढ़ के समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने की बात कही। दोनों महापुरुषों के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में गुलफाम खान, जावेद अख्तर, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, शहरे आलम, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, निसार अहमद, हरीश शुक्ला, शांति सिंह, राजेश सरोज, रामबहादुर पटेल, राजीव यादव, विक्रांत सरोज, मानवेन्द्र पटेल, विजय यादव, अहमद अली, सराफत उल्ला, मो. असलम, प्रमोद पटेल सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)