प्रतापगढ़ में नाबालिग प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा:मंदिर में कर रहे थे शादी, पहले से दर्ज है अपहरण का केस; पुलिस थाने ले गई
प्रतापगढ़ में महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार स्थित मां नायर देवी धाम में सोमवार को एक नाबालिग प्रेमी युगल शादी कर रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही दोनों को मंदिर परिसर से पकड़कर थाने ले आई। लड़की महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह कुंडा कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। लड़की के पिता ने नाबालिग लड़के के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। सोमवार को जब वे शादी कर रहे थे, तब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने के बाहर इकट्ठा हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में लड़के के खिलाफ केस दर्ज है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)