65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन:हापुड़ के रामलीला मैदान में कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी जलेंगे
हापुड़ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन बुधवार तड़के चार बजे किया जाएगा। महोत्सव और मेले में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पुतला बनकर हुए खड़े श्री रामलीला समिति के प्रधान विनोद वर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार तीर मारकर पुतलों का दहन करेंगे। रावण का पुतला 65 फुट, कुंभकरण का 60 फुट और मेघनाद का पुतला 55 फुट ऊंचा है। मैदान में रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी खड़े किए गए हैं। इनमें रंग-बिरंगी लाइटें और आतिशबाजी लगाई गई है, जो रात में आकर्षण का केंद्र बन रही है। लोग पुतलों के पास सेल्फी भी ले रहे हैं। सुरक्षा को लेकर अलर्ट हापुड़ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला में रावण दहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा को लेकर सोमवार की शाम SDM प्रेमपाल सिंह, सीओ दीपक चतुर्वेदी, सीएफओ अजय शर्मा रामलीला मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने रावण दहन को लेकर रामलीला समिति के पदाधिकारी से बातचीत की। दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। रामलीला मैदान में पुतलों की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले में सादी वर्दी में भी पुलिस लगातार निगरानी बरत रही है। किसी भी सूरत में सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)