प्रतापगढ़ डीएम की पत्नी ने स्टेज पर किया गरबा डांस:नगाड़े संग ढोल बाजे गाने पर श्रुति शिवा ने मंच पर दी शानदार प्रस्तुति, देखने उमड़ी भीड़

Oct 18, 2026 - 09:02
0
प्रतापगढ़ डीएम की पत्नी ने स्टेज पर किया गरबा डांस:नगाड़े संग ढोल बाजे गाने पर श्रुति शिवा ने मंच पर दी शानदार प्रस्तुति, देखने उमड़ी भीड़
प्रतापगढ़ डीएम अभिषेक पांडे की पत्नी श्रुति शिवा ने स्टेज पर गरबा डांस किया। डीएम की पत्नी का डांस देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर श्रुति शिवा ने नगाड़े संग ढोल बाजे और ढोली तारो ढोल बाजे जैसे गानों पर जमकर डांस किया। मंच पर उनकी प्रस्तुति देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने उत्साह के साथ आनंद लिया। महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की। डीएम पत्नी और बच्चे के साथ छीटपुर स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित डांडिया-गरबा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा की बच्चे और पत्नी ने भी साथ में आरती की। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए थे। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुन पर नृत्य किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। देखें 3 तस्वीरें… डांडिया-गरबा के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करने वाले इस आयोजन ने लोगों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन में शामिल लोगों के बीच जिलाधिकारी की पत्नी की प्रस्तुति की चर्चा भी होती रही। कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। आयोजन की खासियत और इसके महत्व को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए आपको सुनवाते हैं। के छीटपुर स्थित एक निजी स्कूल में डांडिया-गरबा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। खासकर महिलाओं में डांडिया-गरबा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुन पर डांडिया-गरबा नृत्य कर आयोजन की रौनक बढ़ा दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे अपनी पत्नी श्रुती शिवा के साथ पहुंचे। जिलाधिकारी और उनकी पत्नी की मौजूदगी से आयोजन में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और पारंपरिक संगीत की धुनों पर प्रतिभागियों ने जमकर नृत्य किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User