सप्तमी पर मां काली के मंदिर में प्रसाद वितरण:चामुंडा धाम में भक्तों को बांटी खीर, पूर्व विधायक ने किए मां काली के दर्शन
कानपुर में विकास नगर के जू रोड स्थित जय मां चामुंडा धाम मंदिर में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कल्याणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सतीश निगम भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां काली के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर व्यवस्थापक सर्वेश बाबा ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार सड़क पर निर्माण कार्य चलने के कारण नवरात्र के अवसर पर खीर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय गौ रक्षा संघ के भरत पांडे, सौरभ तिवारी सहित रजनीश, मंगल, राजेश, मामा और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)