प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Oct 04, 2026 - 22:26
0
प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़ में रविवार देर शाम एक पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया गया है। दोनों अपने घर के सामने बैठे थे। कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। जबतक दोनों के पास पहुंच पाते कि तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस दोनों को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंसीपट्टी गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… बंसीपट्टी गांव निवासी लालजी मिश्र रविवार रात करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी ममता मिश्र के साथ घर के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक वहां कुछ अज्ञात हमलावर पहुंच गए। हमलावरों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से दोनों संभल भी नहीं सके, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जमीन पर गिर कर चीखने चिल्लाने लगे। पुलिस ने घायल दंपती को पहुंचाया अस्पताल पति-पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जबतक ग्रामीण पहुंचे कि तबतक हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। मौके पर गांव के कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पट्टी कोतवाली गांव के आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि गांव चर्चा बनीं हुई है कि आखिर घर के सामने बैठे दंपती पर अचानक हुए चाकू के हमला कैसा हुआ? हमलावर कौन थे, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य वजह? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। जल्द घटना के बारे में खुलासा हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User