प्रतापगढ़ की आराधना मिश्रा 'मोना' बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष:रामपुर खास से 3 बार की विधायक, पिता के साथ शुरू किया था राजनीतिक सफर

Oct 03, 2026 - 12:25
0
प्रतापगढ़ की आराधना मिश्रा 'मोना' बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष:रामपुर खास से 3 बार की विधायक, पिता के साथ शुरू किया था राजनीतिक सफर
प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहीं आराधना मिश्रा ‘मोना’ अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बन गई हैं। कांग्रेस में संगठन और विधानसभा स्तर पर लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। मोना के राजनीतिक सफर की खास बात यह है कि उन्होंने राजनीति को बेहद करीब से देखा और समझा। शुरुआती दौर में वह अपने पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के साथ चुनाव प्रचार में जाती थीं। गांव-गांव और क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करने से शुरू हुआ यह सफर आगे चलकर सक्रिय राजनीति में बदल गया। आराधना मिश्रा का राजनीतिक सफर आराधना मिश्रा की राजनीतिक पृष्ठभूमि कांग्रेस से जुड़ी रही है। उनके पिता प्रमोद तिवारी रामपुर खास से नौ बार विधायक रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। वर्तमान में वह राजस्थान से राज्यसभा सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता हैं। रामपुर खास में प्रमोद तिवारी की लंबी राजनीतिक पारी के बाद उनकी बेटी ने भी इसी क्षेत्र से अपनी सियासी पहचान बनाई। ब्लॉक प्रमुख से विधानसभा तक पहुंचीं आराधना मिश्रा ने सीधे विधानसभा की राजनीति में कदम रखने के बजाय स्थानीय स्तर से अपना राजनीतिक सफर आगे बढ़ाया। वह रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक की लगातार तीन बार ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। वर्ष 2001-2006, 2006-2011 और 2011-2016 तक उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वह वर्ष 2000 से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की मीडिया अभियान समिति में भी सक्रिय रहीं। पार्टी के मीडिया और चुनावी अभियान से जुड़ी रणनीतियों में उनकी भूमिका रही। वर्ष 2013-14 में प्रमोद तिवारी के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद रामपुर खास विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। इसी उपचुनाव में आराधना मिश्रा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 2017 और 2022 में भी उन्होंने रामपुर खास सीट कांग्रेस के कब्जे में बरकरार रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User