प्रतापगढ़ में 21 केंद्रों पर 52,272 अभ्यर्थी देंगे PET परीक्षा:डीएम ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, तलाशी के बाद मिलेगा प्रवेश

Oct 19, 2026 - 16:57
0
प्रतापगढ़ में 21 केंद्रों पर 52,272 अभ्यर्थी देंगे PET परीक्षा:डीएम ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, तलाशी के बाद मिलेगा प्रवेश
प्रतापगढ़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कुल 52,272 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए। तीन तारीखों पर दो पालियों में होगी परीक्षा परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 8,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा व्यवस्था के लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रहेगी रोक डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और केंद्रों पर सुरक्षा व अनुशासन के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। तलाशी में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अभ्यर्थियों को कड़ी तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने तलाशी के दौरान संवेदनशीलता बरतने और अभ्यर्थियों की धार्मिक वस्तुएं नहीं उतरवाने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User