प्रतापगढ़ में बॉयफ्रेंड ने खुद का चेहरा चाकू से काटा:150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर बनाई VIDEO, बोला- लड़की आकर कहेगी तो उतर जाऊंगा

Oct 16, 2026 - 12:19
0
प्रतापगढ़ में बॉयफ्रेंड ने खुद का चेहरा चाकू से काटा:150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर बनाई VIDEO, बोला- लड़की आकर कहेगी तो उतर जाऊंगा
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसेमर के पास हाइटेंशन बिजली टावर पर एक युवक चढ़ गया। इससे इलाके में हलचल मच गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश करने लगी। टावर पर चढ़ा युवक रानीगंज इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, युवक के टावर पर चढ़ने की असली वजह अभी साफ नहीं है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस युवक से बात करके उसे सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी है, ताकि कोई अनहोनी न हो। पुलिस के लिए अभी युवक को सुरक्षित उतारना सबसे जरूरी है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। युवक को सुरक्षित नीचे उतरने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User