संतकबीर नगर को दशहरा-नवरात्र पर एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स मिला:12 इंस्पेक्टर, 165 पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात; 19 से 22 अक्टूबर तक रहेगी ड्यूटी

Oct 16, 2026 - 12:19
0
संतकबीर नगर को दशहरा-नवरात्र पर एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स मिला:12 इंस्पेक्टर, 165 पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात; 19 से 22 अक्टूबर तक रहेगी ड्यूटी
संतकबीरनगर जिले में दशहरा को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। जिले के सभी थानो पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। जो चार दिनों तक थाना क्षेत्र में रहकर त्यौहार को सकुशल संपन्न कराएंगे। और ककही से कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पीएसी की भी तैनाती की गई है। वही इंटेलिजेंस यूनिट को भी सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। जिले में दशहरा और नवरात्र पर्व को देखते हुए जिले के थानों को अतिरिक्त पुलिस बल दिया गया है। इसमें 12 इंस्पेक्टर, 43 सब इंस्पेक्टर, 81 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और 36 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा, एक प्लाटून पीएसी और तीन फायर टेंडर भी थानों को आवंटित किए गए हैं। कुल 165 पुलिसकर्मी विभिन्न थानों में तैनात किए गए हैं। कोतवाली खलीलाबाद को 2 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, 14 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी और एक फायर टेंडर मिला है। दुधारा, मेंहदावल, बखिरा, बेलहर, धर्मसिंहवा, धनघटा और महुली जैसे अन्य थानों को भी उनकी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त पुलिसकर्मी और संसाधन दिए गए हैं। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि यह अतिरिक्त पुलिस बल 19 से 22 अक्टूबर तक ड्यूटी पर रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User