प्रतापगढ़ में बच्चे पर गिरा गेट, मौत:झुलते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
प्रतापगढ़ के सेनानी नगर के मीरा भवन इलाके में रविवार शाम हादसे में लोहे का गेट गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा घर के लोहे के गेट से झूल रहा था। अचानक गेट उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अद्वित शर्मा (7) पुत्र रजनीश शर्मा के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से लखनऊ के आलमबाग-कृष्णानगर का रहने वाला है और वर्तमान में सेनानी नगर के मीरा भवन में किराए के मकान में रह रहा था। अद्वित के पिता रजनीश त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 5:30 बजे हुई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी अंकित तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मां ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)