हरदोई में जलभराव पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल सख्त:धन्नूपुरवा नाले का निरीक्षण कर EO को फटकारा, अतिक्रमण हटवाकर पुलिया तुड़वाई

Sep 27, 2026 - 19:59
0
हरदोई में जलभराव पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल सख्त:धन्नूपुरवा नाले का निरीक्षण कर EO को फटकारा, अतिक्रमण हटवाकर पुलिया तुड़वाई
हरदोई में तीन दिन की बारिश के बाद शहर में जलभराव के हालात बिगड़ गए थे। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल 27 सितंबर देर शाम 5.30 बजे धन्नूपुरवा पहुंचे और जल निकासी का निरीक्षण किया। उन्हें शिकायत मिली थी कि मुख्य नाले और पुलिया के पास अतिक्रमण है। मंत्री ने मौके पर जेसीबी चलवाकर पानी निकासी में रुकावट बन रहे अतिक्रमण को हटवाया। नाले पर बनी पुलिया भी तुड़वा दी गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) को फटकारा। उन्होंने पूछा कि नाला बंद और पुलिया रुकावट थी, तो इसे पहले क्यों नहीं हटाया गया। अधिकारियों को सभी एग्जिट प्वाइंट से अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश दिए। नितिन अग्रवाल ने गलत पुलिया बनाकर नाले का पानी रोकने वालों पर FIR दर्ज कराने को कहा। उन्होंने भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User