प्रतापगढ़ में डॉ लोहिया की पुण्यतिथि:सपा नेताओं ने किया भावपूर्ण नमन, सामाजिक न्याय संकल्प दोहराकर दी श्रद्धांजलि

Oct 12, 2026 - 18:54
0
प्रतापगढ़ में डॉ लोहिया की पुण्यतिथि:सपा नेताओं ने किया भावपूर्ण नमन, सामाजिक न्याय संकल्प दोहराकर दी श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में प्रखर समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने सामाजिक न्याय, समानता, महिला अधिकारों और जातिगत भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान और सभी को समान अवसर दिलाने के लिए आवाज उठाई। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नेताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलकर समतामूलक समाज बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, वासिक खान, मनीष पाल, शहरे आलम, निसार अहमद, रामबहादुर पटेल, सुरेश जायसवाल, अमन पाल, विशाल मौर्या, शिवप्रसाद स्वर्णकार, अनिल गौतम, सचिन शर्मा, प्रदीप यादव, विकास यादव, पवन सरोज और राजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User