जालौन में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित:महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, साइबर अपराध व हेल्पलाइन की जानकारी

Oct 12, 2026 - 18:54
0
जालौन में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित:महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, साइबर अपराध व हेल्पलाइन की जानकारी
जालौन में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार को आटा थाना क्षेत्र के कस्बा आटा में जागरूकता रैली निकाली गई और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता बढ़ाना रहा। सम्मेलन में महिलाओं और किशोरियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और बाल विवाह निषेध के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। महिलाओं और किशोरियों को जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User