प्रतापगढ़ में डीएम ने 6 बूथों का किया निरीक्षण:पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश, कोई पात्र वंचित न रहे

Oct 17, 2026 - 18:33
0
प्रतापगढ़ में डीएम ने 6 बूथों का किया निरीक्षण:पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश, कोई पात्र वंचित न रहे
प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। डीएम ने कैंपों की व्यवस्थाएं देखने के साथ आवेदनों की प्रगति की जानकारी भी ली। सगरा और दहिलामऊ के बूथों का लिया जायजा जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सगरा के बूथ संख्या 26, 27 और 28 का निरीक्षण किया। इसके बाद संविलियन विद्यालय दहिलामऊ के बूथ संख्या 84, 85 और 86 पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं पर जोर डीएम ने छूटे हुए मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं से अधिक संख्या में आवेदन फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रियता से अभियान चलाने और पात्र नागरिकों को जागरूक करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User