प्रतापगढ़ में कवयित्री संगोष्ठी आयोजित:साहित्य संस्कृति बढ़ावा देने पर जोर, नीतीश तिवारी को मिला सम्मान

Oct 11, 2026 - 13:01
0
प्रतापगढ़ में कवयित्री संगोष्ठी आयोजित:साहित्य संस्कृति बढ़ावा देने पर जोर, नीतीश तिवारी को मिला सम्मान
प्रतापगढ़ के फतनपुर स्थित तिवारी जी मनपसंद ढाबा में शाम-ए-अदब फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘कवयित्री संगोष्ठी एवं प्रीति भोज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, आपसी भाईचारे और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आयोजन में कवयित्रियां मीरा तिवारी, महाश्वेता सिंह, चांदनी दुबे और कल्पना तिवारी शामिल हुईं। संरक्षक अनिल प्रताप त्रिपाठी, आयोजक अखिल नारायण सिंह तथा संयोजक नियाज हसन प्रतापगढ़ी ने साहित्यिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान ढाबा संचालक नीतीश कुमार तिवारी को शॉल, माला, बुके और स्व. डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की पुस्तक ‘फरार जीवन के ग्यारह मास’ भेंटकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी, अंसार और ढाबे के कर्मचारी मौजूद रहे। नीतीश कुमार तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User