कड़ाधाम नवरात्र मेले में 258 पुलिसकर्मी और 46 चौकीदार तैनात:श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गर्भगृह से घाट तक इंतजाम, मेला 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा

Oct 11, 2026 - 13:01
0
कड़ाधाम नवरात्र मेले में 258 पुलिसकर्मी और 46 चौकीदार तैनात:श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गर्भगृह से घाट तक इंतजाम, मेला 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा
कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला शक्तिपीठ मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यह मेला 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। एसपी कौशांबी ने बताया कि मेले में कुल 258 पुलिसकर्मी और 46 चौकीदार तैनात हैं। इनमें तीन क्षेत्राधिकारी, तीन निरीक्षक, 33 उपनिरीक्षक, छह महिला उपनिरीक्षक, 159 मुख्य आरक्षी, 32 महिला आरक्षी, 10 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल टीमें और आठ होमगार्ड/पीआरडी टीमें शामिल हैं। यातायात के लिए 12 बैरियर प्वाइंट, पांच पार्किंग और सात अन्य ड्यूटी प्वाइंट हैं। मंदिर परिसर में 14 ड्यूटी प्वाइंट, खोया-पाया केंद्र और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है। तीन घाटों पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। आपात स्थिति के लिए फायर टेंडर, फायर फाइटिंग बाइक, पीएसी बल, एपी गार्ड और टियर गैस स्क्वाड का इंतजाम है। सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने सुरक्षा का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User