प्रतापगढ़ में रामलीला समिति बैठक:गोपाल मंदिर से दोपहर दो बजे निकलेगी भगवान शिव की बारात
प्रतापगढ़ में श्री रामलीला समिति की तैयारी बैठक में नवरात्रि के प्रथम दिन शिव विवाह के साथ रामलीला का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के तहत दोपहर दो बजे गोपाल मंदिर से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। शोभायात्रा भरत चौक होते हुए भगवा चुंगी पहुंचेगी और वहां से चिलबिला हनुमान मंदिर लौटेगी। यहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा। शोभायात्रा और शिव-पार्वती विवाह समारोह को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, राजेश उमरवैश्य, संजय जैन, दीपेश एडवोकेट, धर्मेंद्र चौरसिया, राजू शर्मा, संतोष कुमार, अभिषेक गौतम, छेदीलाल, देवानंद, विवेक यादव, गंगू शर्मा, सूरज उमरवैश्य, मारुत सोनी, अमन गुप्ता और राहुल सोनी सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)