बेटी को बनारस ले जाकर ढाई लाख में बेचने का-आरोप:कोर्ट के आदेश पर बभनी पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस; महिला ने धमकी देने की भी शिकायत की
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव की एक महिला ने चार लोगों पर अपनी बेटी को मजदूरी दिलाने के बहाने बनारस ले जाकर राजस्थान के एक युवक को ढाई लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छह महीने पहले बनारस ले जाने का आरोप पीड़िता हीरकुंवर पत्नी लक्ष्मन के मुताबिक, करीब छह महीने पहले अमरनाथ पुत्र सोहन सिंह, मंजू देवी पत्नी राजेंद्र, श्रीदेवी पुत्री रामऔतार और राम-लखन पुत्र देवनाथ उसकी बेटी को बनारस ले गए थे। महिला का आरोप है कि वहां बेटी को कपिल पुत्र अशोक सिंह निवासी राजस्थान के हाथों ढाई लाख रुपए में बेच दिया गया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंची महिला महिला का कहना है कि जब उसने आरोपियों से बेटी के बारे में पूछा, तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कई महीने तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने कोर्ट की मदद ली। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि कोर्ट के हस्तक्षेप पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)