प्रतापगढ़ में साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया:पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया

Oct 15, 2026 - 13:25
0
प्रतापगढ़ में साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया:पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया
प्रतापगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह को 11बजे करीब मिशन शक्ति अभियान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ग्राम विकास इंटर कॉलेज और संस्कार एजुकेशनल एकेडमी, डाड़ी में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। इसका मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। उन्हें किसी भी समस्या या अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया। पुलिस ने छात्राओं से बिना डर के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन पुलिस सहायता 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। पुलिस ने छात्राओं को निर्भीक होकर जीवन में आगे बढ़ने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User