प्रतापगढ़ में सांप के काटने से महिला की मौत:आसपुर देवसरा के दाउदपुर गांव में सो रही थी, जौनपुर में इलाज के दौरान गई जान
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में रविवार रात जहरीले सांप के काटने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव निवासी सरोज देवी पत्नी प्रकाश यादव रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रही थीं। परिजनों के अनुसार, रात करीब 3:30 बजे घर में कोबरा सांप घुस आया। सांप ने सो रही सरोज देवी के पैर में कई जगह काट लिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। शव पहुंचते ही परिवार में मची चीख-पुकार परिजन आनन-फानन में सरोज देवी को उपचार के लिए जौनपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे परिजन शव लेकर दाउदपुर स्थित घर पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के पति प्रकाश यादव, दो बेटे शुभम और शिवम तथा बेटी सोनी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। गांव में भी शोक का माहौल पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। महिला की मौत के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। आसपुर देवसरा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की सर्प दांत से मौत की सूचना मिली थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)