उपाध्यक्ष पद पर महिला में अन्नपूर्णा, पुरुष में शक्ति आगे:इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव में मतों की गिनती 10वें दिन भी जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 की मतगणना के 10वें दिन रविवार को 6,605 मतपत्रों की गिनती हुई। लाइब्रेरी हाल में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतगणना चली। मतपत्र संख्या-4 में उपाध्यक्ष पुरुष के 4 और उपाध्यक्ष महिला के 2 पदों के 3,407 मतपत्र गिने गए। वहीं मतपत्र संख्या-5 में संयुक्त सचिव महिला, कोषाध्यक्ष महिला और कार्यकारिणी सदस्य महिला पदों के 3,198 मतपत्रों की गणना हुई। महिला उपाध्यक्ष में अन्नपूर्णा 1410 वोट के साथ आगे उपाध्यक्ष महिला पद पर अन्नपूर्णा सिंह चंदेल 1,410 वोट के साथ सबसे आगे चल रही हैं। रंजना सिंह को 1,029 और मंजू पांडेय महाक को 984 वोट मिले हैं। इसके बाद रीमा गुप्ता को 712, हया रिजवी को 708 और राखी कुमारी को 523 वोट मिले। मतगणना में 256 मतपत्रों में किसी विकल्प का चयन नहीं किया गया, जबकि 15 मतपत्र अवैध पाए गए। मौजूदा गणना में अन्नपूर्णा सिंह चंदेल और रंजना आगे हैं। पुरुष उपाध्यक्ष में शक्ति सिंह सबसे आगे उपाध्यक्ष पुरुष पद पर शक्ति सिंह 581 वोट के साथ सबसे आगे हैं। आशुतोष पांडेय को 465, जितेंद्र सिंह को 414 और अवनीश कुमार श्रीवास्तव को 403 वोट मिले हैं। कमलेश रतन यादव और अशोक कुमार गुप्ता को 394-394 वोट मिले। इसके बाद त्रिपुरारी पाल को 375, परवेज इकबाल अंसारी को 373, अब्दुल मजीद को 369, अमित कुमार (अमित दुबे) को 367, विनोद कुमार यादव को 350, आलोक कुमार शुक्ला को 335 और विनोद कुमार शुक्ला को 299 वोट मिले हैं। अनुराग मिश्रा को 290, सुधीर कुमार केसरवानी को 281, विवेक शुक्ला को 268, ओम प्रकाश यादव को 267, अनिल कुमार मिश्रा को 260, अमर जीत सिंह को 258, राजेश कुमार द्विवेदी को 245 और संजय कुमार सिंह को 244 वोट मिले हैं। विवेक कुमार सिंह और अरविंद कुमार पांडेय को 235-235, मनोज चौरसिया को 228, रवि प्रकाश सिंह कुशवाहा को 226, जटा शंकर पांडेय को 223, अरुण कुमार गुप्ता को 220 और आशुतोष उपाध्याय को 202 वोट मिले हैं। सर्वेश्वर लाल श्रीवास्तव को 199, वीरेंद्र सिंह यादव को 190, पवन कुमार यादव को 188, चंद्रकांत को 187, विजय नंद मौर्य को 185, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी को 169, फखरुल इस्लाम जाफरी को 168, मनोज कुमार पांडेय को 167, गणेश मणि त्रिपाठी को 153, राजेश (द्विवेदी संत) को 143, सुरेश कुमार (निगम) को 139 और अंकित कुमार साहू को 121 वोट मिले हैं। अरविंद कुमार सिंह को 116, विनोद राय को 93, कमलेश प्रसाद को 85, सूर्या भान दुबे को 80, कुंजेश कुमार दुबे को 77, कल्प नाथ राय को 76, विकास मिश्रा को 69, विवेक त्रिपाठी को 66, उलझान सिंह बिंद को 55 और विनोद कुमार तिवारी को 46 वोट मिले हैं। 38 वोट ब्लैंक रहे। सोमवार को भी जारी रहेगी मतगणना मतगणना के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी के अलावा चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र, वशिष्ठ तिवारी, राजकुमार शुक्ला और अनुभव शुक्ला मौजूद रहे। सोमवार को भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतगणना जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)