प्रतापगढ़ में श्रीराम बारात निकली,पुष्पवर्षा और जयकारों से गूंजा शहर:हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और भव्य रथों पर सवार चारों भाइयों की झांकियां बनीं आकर्षण

Oct 15, 2026 - 20:50
0
प्रतापगढ़ में श्रीराम बारात निकली,पुष्पवर्षा और जयकारों से गूंजा शहर:हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और भव्य रथों पर सवार चारों भाइयों की झांकियां बनीं आकर्षण
प्रतापगढ़ में नवरात्रि के पांचवें दिन गुरुवार को शहर भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम माता सीता से विवाह करने के लिए बारात लेकर निकले तो पूरा बेल्हा बाराती बन गया। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़े, डीजे और डिजिटल लाइटों से सजे भव्य रथों पर सवार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजी से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। गोपाल मंदिर से शुरू हुई बारात गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोपाल मंदिर से श्रीराम बारात की शुरुआत हुई। श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आरती उतारी। समिति के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल और संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरती के बाद बारात को रवाना किया। गाजे-बाजे के साथ बारात जनकपुर के लिए निकली। एक किलोमीटर लंबा काफिला, रास्ते में पुष्पवर्षा भगवान श्रीराम की बारात में हाथी-घोड़े, भव्य रथ, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़े और धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। करीब एक किलोमीटर लंबे काफिले को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। बारात गोपाल मंदिर से निकलकर चौक, घंटाघर और स्टेशन रोड होते हुए चिलबिला की ओर रवाना हुई। रास्ते में विभिन्न चौराहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। लोगों ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। चौक घंटाघर पर सजेगा विवाह का मंच भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह के लिए चौक घंटाघर पर भव्य मंच तैयार किया गया। विवाह लीला को जीवंत रूप देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अनुसार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रात करीब 11 बजे श्रीराम और माता जानकी के विवाह की लीला संपन्न होनी थी। देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन श्रीराम बारात में ब्रह्मा, विष्णु और महेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे। भव्य सजावट, पुष्पवर्षा और गूंजते जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली बारात में पूरा प्रतापगढ़ शामिल हो गया हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User