लखनऊ में चेन लूटने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार:73 साल की महिला की चेन लूटकर भागा था आरोपी, डेढ़ महीने पहले जेल से छूटा था

Oct 15, 2026 - 20:50
0
लखनऊ में चेन लूटने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार:73 साल की महिला की चेन लूटकर भागा था आरोपी, डेढ़ महीने पहले जेल से छूटा था
लखनऊ में अलीगंज में सुबह टहल रही 73 साल की बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजपाल उर्फ दीपक (34) के रूप में हुई है। वह सीतापुर के संधना थाना क्षेत्र के गढ़ी खेरवा गांव का रहने वाला है और फिलहाल बीकेटी के रुदही गांव में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को एजी कॉलोनी के पास से स्कूटी के साथ पकड़ा है। उसके पास से लूटी गई चेन भी बरामद हुई है। सुबह कम लोग निकलते हैं, इसलिए वारदात करता था इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया अलीगंज के सेक्टर-जे निवासी शीला सिंह (73) सोमवार सुबह करीब 5:45 से 6:15 बजे के बीच घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और भाग निकला। इस मामले में 13 अक्टूबर को अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस लुटेरे की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर एजी कॉलोनी के पास काली-सफेद चेकदार शर्ट पहने स्कूटी सवार संदिग्ध को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बुजुर्ग महिला की चेन लूटने की बात कबूल की। शौक पूरे करने के लिए करता था चेन स्नैचिंग पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सुबह के समय वारदात करता था, क्योंकि उस वक्त सड़क पर कम लोग रहते हैं। वह टहलने निकले लोगों को निशाना बनाकर उनकी चेन छीन लेता था। लूटे गए सामान को बेचकर मिलने वाले रुपये से अपने शौक पूरे करता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 14 मुकदमा दर्ज आरोपी के ऊपर 14 मुकदमे दर्ज हैं। सीतापुर के सिधौली थाने का गैंगस्टर है। आरोपी डेढ़ महीने पहले ही जेल से छूटा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User