प्रतापगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर:छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा की जानकारी
रानीगंज के बरहदा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बुधवार (7 अक्टूबर) को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) शाम्भवी द्वितीय ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद प्रधानाचार्या कुसुम मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर को संबोधित करते हुए सिविल जज शाम्भवी ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012, निशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया। मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह और साइबर सेल की सदस्य दिव्या ने पुलिस हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचने के उपाय साझा किए। सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. सुषमा ने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं, जबकि जिला समन्वयक जया यादव ने कन्या सुमंगला योजना व बाल विवाह रोकथाम पर छात्राओं को जागरूक किया। वहीं, पीएलवी दिनेश कुमार मिश्र ने छोटे-मोटे आपसी विवादों को गांव स्तर पर ही सुलझाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित पुस्तकालय और कौशल विकास कक्ष का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)