सेवा मेरा योगदान अभियान में जागरूकता कार्यक्रम:नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता के साथ कॉलेज परिसर में पौधरोपण

Oct 07, 2026 - 16:11
0
सेवा मेरा योगदान अभियान में जागरूकता कार्यक्रम:नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता के साथ कॉलेज परिसर में पौधरोपण
रामपुर में स्वार के राजकीय महाविद्यालय रजा नगर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता और वृक्षारोपण अभियान चलाए गए। विद्यार्थियों को सामाजिक दायित्व, पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आरएस गिरि ने की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देने के साथ सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी का बोध कराने का भी माध्यम है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि शीतल सिंह ने मताधिकार के प्रयोग के महत्व और नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। संयोजक प्रो. कैलाश चंद्र ने ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से सामाजिक कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। छात्राओं ने नशामुक्ति और मतदाता जागरूकता पर विचार रखे। परिसर में पौधरोपण कर पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User