प्रतापगढ़ सपा कार्यालय में जयंती समारोह:जेपी और महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की, विचारों को अपनाने का संकल्प

Oct 11, 2026 - 16:50
0
प्रतापगढ़ सपा कार्यालय में जयंती समारोह:जेपी और महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की, विचारों को अपनाने का संकल्प
प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरोध में जनआंदोलन का नेतृत्व किया। वहीं, महाराजा अग्रसेन के आदर्श समानता, अहिंसा, सहयोग और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के विचारों को अपनाने तथा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और जनकल्याण को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अनिल यादव, अश्वनी सोनी, मनीष पाल, सफात अहमद, सुरेश जायसवाल, निसार अहमद, वकार अहमद, विकास यादव, मानवेन्द्र पटेल, विजय गौतम, सुशील पाल, मो. इदरीश, अरविन्द सोनी, मो. जलाल, प्रदीप यादव और दीपचंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User