प्रतिमा विसर्जन में न हिंसा होगी, न आपत्तिजनक गीत बजेंगे:बहराइच में दिलाई गई शपथ, 2 साल पहले हुई थी युवक की मौत
बहराइच के हरदी थाना परिसर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण कराने के लिए शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने नागरिकों, डीजे संचालकों और पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि विसर्जन में हिंसा, गलत बल का प्रयोग, आपत्तिजनक गीत या भाषण नहीं होंगे। डीजे संचालकों से सिर्फ तय धार्मिक गीत बजाने को कहा गया। शपथ में नशे का सेवन न करने और प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग देने का भी संकल्प लिया गया। सभी ने शांतिपूर्ण विसर्जन का भरोसा दिया। मालूम हो कि हरदी का महाराजगंज इलाका संवेदनशील है। 2 साल पहले प्रतिमा विसर्जन के दौरान यहां दो समुदायों में झड़प हो गई थी। जिसमें राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद इलाके में 3 दिन तक हिंसा हुई थी। प्रशासन विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महाराजगंज में पर्याप्त पुलिस बल तैनात होगा, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)