अज्ञात वाहन की टक्कर से गुब्बारा विक्रेता की मौत:पीलीभीत में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम
पीलीभीत के बीसलपुर में रामलीला रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गुब्बारा विक्रेता रामासरे की मौत हो गई। 39 वर्षीय रामासरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार रात उनकी जान चली गई। रामासरे ग्राम गजरौला के रहने वाले थे और गुब्बारे बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। रविवार सुबह वह गुब्बारे बेचने निकले थे और शाम को काम खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी रामलीला रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से रामासरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया, जहां रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)