प्रवक्ता भर्ती में संस्कृत के आचार्य डिग्रीधारी आवेदन कर सकेंगे:UPESSC ने अनुमति दी, MA के समकक्ष मान्य हुई उपाधि
उत्तर प्रदेश में संस्कृत के आचार्य डिग्रीधारियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से आचार्य (संस्कृत) की उपाधि लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रवक्ता भर्ती में आवेदन की अनुमति दे दी है। शासन ने इस उपाधि को स्नातकोत्तर (एमए) के समकक्ष मान्यता दी है। अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नियमों में स्पष्ट मान्यता न होने से अटके थे आवेदन आयोग ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत प्रवक्ता भर्ती निकाली थी। उस समय भर्ती नियमों में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की आचार्य उपाधि को स्नातकोत्तर के समकक्ष मान्यता स्पष्ट नहीं थी। इस तकनीकी अड़चन के कारण आचार्य डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। शासन के आदेश के बाद बदली अर्हता माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुभाग-5 ने 7 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर आचार्य (संस्कृत) उपाधि को स्नातकोत्तर के समकक्ष मान्य घोषित किया। इसके बाद आयोग के उपसचिव ने 8 अक्टूबर को नई विज्ञप्ति जारी कर इस बदलाव को लागू कर दिया। 17 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य (संस्कृत) की उपाधि प्राप्त अभ्यर्थी विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत प्रवक्ता (संस्कृत) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)