लाला नगर टोल प्लाजा के पास बनेगा फुट ओवर ब्रिज:लिफ्ट की भी मिलेगी सुविधा, सांसद डॉ. विनोद बिंद की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी
भदोही में लाला नगर टोल प्लाजा के पास लोगों को हाईवे पार करने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की मंजूरी दे दी है। ब्रिज में लिफ्ट की सुविधा भी होगी। सांसद डॉ. विनोद बिंद की मांग पर मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया है। लाला नगर टोल प्लाजा के पास हाईवे पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस स्थान पर कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सांसद डॉ. विनोद बिंद ने यहां फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग उठाई थी। सांसद की मांग पर मंत्रालय ने दी मंजूरी सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा था। मंत्रालय ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने पत्र भेजकर सांसद को इसकी जानकारी दी है। लिफ्ट की सुविधा से लोगों को मिलेगी राहत प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को हाईवे पार करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। ब्रिज बनने से लोगों को सड़क पर सीधे ट्रैफिक के बीच से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तकनीकी डिजाइन और टेंडर की प्रक्रिया जारी फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए तकनीकी डिजाइन तैयार करने, जमीन अधिग्रहण और टेंडर से जुड़ी प्रक्रिया चल रही है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। ब्रिज बनने से हाईवे पार करने की समस्या दूर करने और सड़क हादसों का जोखिम कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)