प्रयागराज होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी:UR का कटऑफ 66.11446, ST की 20 सीटें SC को मिलीं; 490 पदों पर चयन

Oct 04, 2026 - 06:20
0
प्रयागराज होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी:UR का कटऑफ 66.11446, ST की 20 सीटें SC को मिलीं; 490 पदों पर चयन
यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के तहत प्रयागराज जिले का अंतिम चयन परिणाम और श्रेणीवार कटऑफ जारी हो गया है। अनारक्षित वर्ग की 490 रिक्तियों पर चयन पूरा हुआ। इसका कटऑफ 66.11446 रहा। सबसे कम कटऑफ अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग का 50.18283 रहा। ST वर्ग के 24 पदों के मुकाबले सिर्फ चार अभ्यर्थी ही उपलब्ध हुए। पर्याप्त अभ्यर्थी नहीं मिलने पर ST के 20 रिक्त पदों पर अनुसूचित जाति (SC) के अतिरिक्त अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अन्य श्रेणियों के कटऑफ इस परिणाम में एक अहम बात सामने आई है। अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के 24 पदों के सापेक्ष मात्र 4 उम्मीदवार ही चयनित हो सके। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण, उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिनियम 2007 की धारा 2(3) के प्रावधानों के तहत एसटी कोटे के 20 रिक्त पदों पर अनुसूचित जाति (SC) के अतिरिक्त उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसी कारण से एससी श्रेणी में 255 रिक्तियों के मुकाबले कुल 275 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। ​महिला उम्मीदवारों का कट-ऑफ (क्षैतिज आरक्षण) ​इसके अतिरिक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों (DFF) और भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए भी क्षैतिज आरक्षण के तहत कट-ऑफ जारी किए गए हैं। अनारक्षित श्रेणी में पूर्व सैनिकों का कट-ऑफ 28.33847 और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों का 34.11328 गया है। यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 का अंतिम चयन परिणाम शनिवार को जारी किया गया। प्रदेश के 75 जिलों में 41,424 पदों के लिए 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। भर्ती के लिए 25 लाख 32 हजार 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। परीक्षा प्रदेश के 74 जिलों में 6 पालियों में कराई गई थी। लिखित परीक्षा के बाद 1 लाख 7 हजार 221 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पूरी हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User