प्रयागराज की दो शिक्षिकाएं गोंडा में हुईं सम्मानित:शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को मिला आयाम
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए प्रयागराज की दो सहायक अध्यापिकाओं को गोंडा में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। गोंडा में शांति फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के दौरान प्राथमिक विद्यालय बसहरा तरहार जसरा की सहायक अध्यापिका सुनीता कनौजिया और संविलियन विद्यालय परसरा जसरा की सहायक अध्यापिका आशा दुबे को यह गौरव प्राप्त हुआ। सुनीता कनौजिया इसके पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए सम्मानित हो चुकी हैं। वह बच्चों को पढ़ाने के लिए नित-नये प्रयोग और व्यावहारिक उदाहरणों का सहारा लेती हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में खासी सुविधा होती है। अध्यापन के साथ-साथ वह पर्यावरण और पक्षी प्रेमी के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने घर में तीन दर्जन से अधिक गौरैया के घोंसले लगाकर उनका अनूठा संरक्षण किया है। दोनों शिक्षिकाओं के सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी, एडी बेसिक मुख्यालय मनोज द्विवेदी, प्रयागराज मण्डल के एडी बेसिक संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेश वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षिका सुनीता कनौजिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और भावुकता का क्षण है, जो शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके प्रयासों और कार्यों के प्रति मिले विश्वास एवं प्रोत्साहन का प्रतीक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)