प्रयागराज में 10 फीट लंबा अजगर घर में घुसा:गंगा से सटे नाले के रास्ते गांव में पहुंचने की आशंका, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Oct 06, 2026 - 13:15
0
प्रयागराज में 10 फीट लंबा अजगर घर में घुसा:गंगा से सटे नाले के रास्ते गांव में पहुंचने की आशंका, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
प्रयागराज के मेजा तहसील के पकरी सेवार गांव में सोमवार को नागेश तिवारी के घर में करीब 10 फीट लंबा अजगर घुस गया। कमरे में अजगर देख परिवार डर गया। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को अजगर से दूर रहने को कहा। उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन रेंजर दिग्विजय नाथ पांडे के निर्देश पर वन दरोगा देवेश पांडे और वनकर्मी कमलेश, रामबाबू पहुंचे। वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरे में रखा, फिर मेजा के जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक, अजगर स्वस्थ था। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर तालाब और घने जंगल वाले इलाके से घर में आया होगा। ललित कुमार द्विवेदी के अनुसार, पहले भी गंगा से सटे नाले के पास अजगर देखे गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User