रामपुर में हाईवे पर कार ने व्यक्ति को रौंदा:जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, परिवार में पत्नी-बेटी अकेली; चालक फरार
रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 पर कोयला गांव के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई। नेपाल सिंह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रामपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार मारुति कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में नेपाल सिंह को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार और उसके चालक की पहचान में जुटी है। सड़क पार करते समय हुआ हादसा हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कोयला गांव के सामने हुआ। मृतक के छोटे भाई सोहनलाल ने बताया कि नेपाल सिंह पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी रामपुर की तरफ से आई अज्ञात मारुति कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हादसे की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से नेपाल सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। सीसीटीवी से कार की तलाश हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी भोट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पत्नी और बेटी की जिम्मेदारी परिवार पर नेपाल सिंह के छोटे भाई सोहनलाल ने बताया कि परिवार में नेपाल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी और 18 साल की बेटी हैं। पत्नी गृहिणी हैं, जबकि बेटी घर पर रहती है। नेपाल सिंह परिवार में कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और बेटी की देखरेख की जिम्मेदारी अब परिवार के अन्य सदस्यों पर आ गई है। घटना के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)