प्रयागराज में 17 वर्षीय किशोर की हत्या:गंगा किनारे झाड़ियों में मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा

Oct 06, 2026 - 12:10
0
प्रयागराज में 17 वर्षीय किशोर की हत्या:गंगा किनारे झाड़ियों में मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा
प्रयागराज के झूंसी कोहना बस्ती निवासी 17 वर्षीय शांतनु दुबे की हत्या कर दी गई। वह रविवार रात करीब 9:30 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। सोमवार सुबह उसका शव गंगा किनारे मनसेता नाले के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। किशोर के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। शव की पहचान उसकी टी-शर्ट से हुई। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। रात में घर से निकला, फिर नहीं लौटा परिजनों के मुताबिक शांतनु दुबे पुत्र दीपक दुबे रविवार रात करीब 9:30 बजे घर से निकला था। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर परिवार के लोग और परिचित आसपास के इलाकों में उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह गंगा किनारे मनसेता नाले के पास झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो शव पर गंभीर चोट के निशान मिले। सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई। टी-शर्ट से हुई शांतनु की पहचान पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। किशोर की टी-शर्ट देखकर परिजनों ने उसकी पहचान शांतनु दुबे के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभिक जांच में पुलिस को शांतनु के कुछ दोस्तों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शांतनु रात में घर से निकलने के बाद किन लोगों के संपर्क में था और वह गंगा किनारे मनसेता नाले तक कैसे पहुंचा। पुलिस हत्या के कारण और वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे और घटना के पीछे आपसी विवाद, रंजिश या कोई अन्य वजह थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह और चोटों की प्रकृति स्पष्ट होगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास भी जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User