ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक:सीतापुर में दवा लेने निकला था, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Oct 06, 2026 - 12:10
0
ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक:सीतापुर में दवा लेने निकला था, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रेलवे लाइन पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के दीवानपुरवा निवासी गुड्डू पुत्र राम विलास मंगलवार सुबह घर से दवा लेने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगने से गुड्डू गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक के पास गिर गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अस्पताल पहुंचाने में मदद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने गुड्डू की हालत गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल को लेकर लखनऊ रवाना हुए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गुड्डू रेलवे लाइन किस स्थान से और किन परिस्थितियों में पार कर रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User