प्रयागराज में 26 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:NDPS एक्ट के मामले में कौशांबी से पकड़ा

Oct 02, 2026 - 18:37
0
प्रयागराज में 26 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:NDPS एक्ट के मामले में कौशांबी से पकड़ा
प्रयागराज जीआरपी ने वर्ष 2000 के NDPS एक्ट के एक मामले में करीब 26 साल से वांछित चल रहे 65 वर्षीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित मवई केवट गांव में उसके घर से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एसीजेएम रेलवे प्रयागराज की अदालत से स्थायी गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार बेड़िया पुत्र सूरज पाल बेड़िया के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक, उसके खिलाफ प्रयागराज जीआरपी थाने में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घर पर मौजूद होने की मिली थी सूचना जीआरपी की टीम पुराने मामलों में वांछित आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सुरेश कुमार के मवई केवट स्थित घर पर होने की जानकारी मिली। क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जीआरपी प्रयागराज अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सिराथू चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने टीम के साथ करीब 12:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किया जा रहा आरोपी जीआरपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे एसीजेएम रेलवे प्रयागराज की अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में अपराध रोकने के साथ पुराने मुकदमों में जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान जारी रहेगा। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत भी वांछित आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User