प्रयागराज में 4 दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण शुरू:राज्य शिक्षा संस्थान में 52 स्पेशल एजुकेटर्स शामिल,डायट प्रवक्ता दे रहे प्रशिक्षण
प्रयागराज के राज्य शिक्षा संस्थान में सोमवार को जिलास्तरीय चार दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) की शिक्षा को प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश के देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के 52 स्पेशल एजुकेटर्स भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण 15 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समयबद्ध पहचान, स्क्रीनिंग और उपयुक्त शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) के उपयोग पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से विद्यालयों में समावेशी शिक्षा की गुणवत्ता सुदृढ़ हो और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शैक्षिक सहभागिता, अधिगम स्तर व आत्मनिर्भरता बढ़े। मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका अहम
जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) विकास पाण्डेय ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान व स्क्रीनिंग प्रक्रिया को मजबूत करना, PRASHAST ऐप/पोर्टल का प्रभावी उपयोग सिखाना और शिक्षकों की TLM कौशल बढ़ाना है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स आगे जनपद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तक समावेशी शिक्षा की व्यावहारिक जानकारी पहुंचाएंगे। इन विषयों पर मिलेगी ट्रेनिंग
प्रशिक्षण में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं स्क्रीनिंग, PRASHAST ऐप/पोर्टल का उपयोग, बच्चों की व्यक्तिगत शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप TLM का चयन तथा विद्यालयों में समावेशी वातावरण विकसित करने संबंधी विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता अम्बिका मिश्रा, डॉ. निधि मिश्रा, डॉ. पूनम सिंह और कासिम फारुकी के साथ मास्टर ट्रेनर्स धीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार व अमित कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)