प्रयागराज में 64 युवा ले रहे मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण:स्वरोजगार के लिए मिलेगा 12 लाख रुपये तक का अनुदान, शुरू कर सकेंगे बिजनेस
उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण बुधवार से प्रयागराज के खुसरो बाग में शुरू हुआ। इसमें प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही और मिर्जापुर से आए 64 युवा, किसान और नए उद्यमी स्वरोजगार के लिए हुनर सीख रहे हैं। बेरोजगारी के दौर में यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और खुद का बिजनेस खड़ा करने का बेहतरीन जरिया बन रहा है। मशरूम की खेती से जुड़ने वाले युवाओं और उद्यमियों के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद का भी प्रावधान है। उद्यान विभाग की ओर से बड़ी मशरूम इकाई की स्थापना के लिए लगभग 30 लाख रुपये की परियोजना लागत तय की गई है, जिस पर सरकार की तरफ से 40 प्रतिशत यानी करीब 12 लाख रुपये तक का भारी अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक युवा कंपोस्ट इकाई, स्पॉन यूनिट या मशरूम उत्पादन इकाई का प्रोजेक्ट तैयार करके इस योजना का सीधा लाभ उठा सकते हैं। बताया स्वरोजगार का तरीका
व्यवसाय को सफल बनाने के लिए विशेषज्ञों ने तकनीकी और व्यावहारिक गणित भी समझाया। लखनऊ की संस्था शुभ सेवा एग्रो वेलफेयर फाउंडेशन के सीईओ डॉ. एसआर बघेल ने बताया कि उत्तर भारत में नवंबर से फरवरी तक का तापमान मशरूम के लिए सबसे अनुकूल होता है, इसलिए बंपर फसल पाने के लिए अक्टूबर से ही कंपोस्ट तैयार करनी शुरू कर देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के बाजारों में बटन मशरूम की जबरदस्त मांग है, जो इसे सबसे अधिक लाभकारी व्यवसाय बनाती है। वहीं, कु. ईशा ने कम संसाधनों और न्यूनतम लागत में ऑयस्टर मशरूम तैयार करने के आसान तरीके बताए और फसल को फंगस व संक्रमण से बचाने के गुर सिखाए। शूआट्स नैनी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह और अनुराग तायडे ने जानकारी दी कि सिर्फ कच्चा मशरूम बेचने के बजाय इसके मूल्यवर्धित (वेल्यू एडेड) उत्पाद और प्रोसेसिंग करने से युवा और किसान अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं। प्रशिक्षण का शुभारंभ उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी वीके सिंह, मनीष यादव, विवेक श्रीवास्तव, अमित सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। इस दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने खुसरो बाग में दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी वीके सिंह, मनीष कुमार यादव, विवेक श्रीवास्तव, अमित सिंह, सूरज सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)