डीडीयू में रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स शुरू:कुलपति बोले- 'सिर्फ तथ्यों का संकलन नहीं, नए ज्ञान का निर्माण है शोध'
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के शिक्षाशास्त्र विभाग में ICSSR द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय 'रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स' की शानदार शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में गुणवत्तापूर्ण और समाज के लिए उपयोगी शोध पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक व कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि शोध के बिना वैज्ञानिक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। यह केवल तथ्यों को इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि नए ज्ञान को गढ़ने की प्रक्रिया है। उन्होंने आज के समय की जटिल समस्याओं को सुलझाने के लिए बहुविषयक (Multidisciplinary) शोध को बेहद जरूरी बताया। मुख्य अतिथि डॉ. राजशरण शाही ने भारतीय ज्ञान परंपरा का जिक्र करते हुए शोध को निरंतर संवाद और सवाल पूछने की संस्कृति से जोड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सुषमा पाण्डेय के स्वागत भाषण से हुई। वहीं, अधिष्ठाता व विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता दुबे ने कहा कि यह कोर्स शोधार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शानदार रिसर्च स्किल विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)