प्रयागराज में 8 साल की बच्ची को कार ने कुचला:करेली में खेल रही थी बच्ची, गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल रेफर

Oct 17, 2026 - 19:38
0
प्रयागराज में 8 साल की बच्ची को कार ने कुचला:करेली में खेल रही थी बच्ची, गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल रेफर
प्रयागराज के करेली क्षेत्र के जीटीबी नगर में शनिवार शाम एक वर्ना कार की चपेट में आने से आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा पुरानी पानी की टंकी के पास शाम करीब सात बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार चालक गाड़ी को बैक कर रहा था। इसी दौरान पास की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में रहने वाली बच्ची कार की चपेट में आ गई। हादसे के बाद बच्ची को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है। कार बैक करते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, जीटीबी नगर में पुरानी पानी की टंकी के पास झुग्गी-झोपड़ी बस्ती है। इसी बस्ती में रहने वाली आठ साल की बच्ची शनिवार शाम अपने आसपास खेल रही थी। इसी दौरान वहां एक वर्ना कार का चालक गाड़ी पीछे कर रहा था। बताया जा रहा है कि कार बैक करते समय बच्ची उसकी चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्ची को घायल अवस्था में देखकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, ताकि जल्द से जल्द इलाज मिल सके। निजी अस्पताल से एसआरएन अस्पताल रेफर निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के संबंध में करेली थाना प्रभारी सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User