संभल में अहमद खान जयंती मनाई गई:समाज सुधारक के विचारों पर चर्चा, छात्राओं ने लिया शिक्षा प्रसार संकल्प
संभल में नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या हुरमा नसीम ने उनके जीवन और शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा को समाज की तरक्की का प्रमुख माध्यम माना और लोगों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक सईद अख्तर इसराइली ने भी उनके योगदान को याद करते हुए शिक्षा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं, संयोजिका, शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने सर सैयद के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के प्रसार में योगदान देने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)