प्रयागराज में आइसा का CEC के खिलाफ पैदल मार्च:छात्र बोले-SIR गरीब-दलित-अल्पसंख्यक को वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश

Oct 03, 2026 - 07:47
0
प्रयागराज में आइसा का CEC के खिलाफ पैदल मार्च:छात्र बोले-SIR गरीब-दलित-अल्पसंख्यक को वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश
प्रयागराज में आइसा की इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग को लेकर छात्रों ने सलोरी के अम्बेडकर छात्रावास से बालसन चौराहे की गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला।। इस दौरान आइसा छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आइसा इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष कॉमरेड सोनाली ने कहा कि SIR के नाम पर जो वोटचोरी की जा रही है, वह हमारी नागरिकता पर हमला है। SIR की प्रक्रिया गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों और प्रवासी मजदूरों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश है। यह लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त मिलकर संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। देश भर में ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी है। आइसा देश भर में इस गुस्से को संगठित करेगा और ज्ञानेश कुमार जेल जाना होगा। श्रीकांत ने कहा कि आज गांधी जी का जन्मदिन है। गांधी जी जिस आजादी की लड़ाई लड़ते हुए मनुवादी ताकतों का शिकार हो गए, आज वही ताकतें सत्ता में बैठी हैं और आम नागरिकों का वोट देने का अधिकार छीन रही हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। मार्च में साक्षी, विवेक, कुणाल, अभिषेक, कृष्णा, अमित, मानवेन्द्र, प्रदीप, सुगम समेत तमाम छात्र मौजूद रहे। गांधी जाी की प्रतिमा पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें जेल भेजने की मांग दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User