प्रयागराज में आशा वर्कर्स ने CMO ऑफिस का घेरा:कार्यालय के बाहर डेढ़ घंटे नारेबाजी की,23 अक्टूबर लखनऊ प्रदर्शन

Oct 05, 2026 - 17:42
0
प्रयागराज में आशा वर्कर्स ने CMO ऑफिस का घेरा:कार्यालय के बाहर डेढ़ घंटे नारेबाजी की,23 अक्टूबर लखनऊ प्रदर्शन
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन (सम्बद्ध ऐक्टू) और आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रदर्शन में आशाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर नारेबाजी की। राधा गौड़ ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने 7 फरवरी को वादा किया था कि आशाओं की मांगें पूरी की जाएंगी, लेकिन तीन बैठकों के बाद तीसरी बैठक नहीं बुलाई गई और समझौते को आज तक लागू नहीं किया गया। आशाओं की चार प्रमुख मांगें हैं। सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे पहले जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप चुकी हैं, जिसमें 23 अक्टूबर को लखनऊ जाने की सूचना दी गई है। इसके बाद वे सीएमओ कार्यालय पहुंचीं, जहां करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी करने के बाद भी कोई अधिकारी बाहर नहीं आया। हालांकि कुछ घंटे बाद अधिकारियों ने ज्ञापन ले लिया। राधा गौड़ ने कहा,सीएमओ साहब छुट्टी पर गए हैं, तो उनकी जगह कोई अन्य अधिकारी आकर ज्ञापन ले ले। उन्होंने डीसीपीएम अश्फाक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 9 सितंबर से लेटर भेजने का वादा किया था, लेकिन आज 5 अक्टूबर तक नहीं भेजा और अब उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप और पारदर्शिता की मांग आशाओं ने सीएमओ कार्यालय पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। गौड़ ने कहा कि पहले घेराव के दौरान सीएमओ ने वादा किया था कि आशाओं के भुगतान का ब्यौरा हर सीएचसी और पीएचसी पर चस्पा किया जाएगा, लेकिन 6 महीने बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। अगर भ्रष्टाचार नहीं है तो ब्यौरा चस्पा क्यों नहीं हो रहा? अगर लेटर जारी कर दिया गया है, तो हमें दिखाइए। हम सीएचसी-पीएचसी पर लड़ेंगे कि क्यों नहीं चस्पा हो रहा। 23 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन सम्बद्ध ऐक्टू ने पूरे प्रदेश की आशाओं को 23 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है। राधा गौड़ ने चेतावनी दी कि भारी संख्या में आशाएं राजधानी पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगी।बरेली, अतरौली, औराया, सीतापुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आशा कार्यकर्ताओं ने समान मांगों को लेकर प्रदर्शन किए हैं और 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव की चेतावनी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User