भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत:फूल-माला से किया सम्मानित, बोले- गोरखपुर की सभी सीटों पर जीतेंगे

Oct 05, 2026 - 17:42
0
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत:फूल-माला से किया सम्मानित, बोले- गोरखपुर की सभी सीटों पर जीतेंगे
कुशीनगर में सोमवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन चौहान का रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला, पटका और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान दिया। मोहन चौहान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों से जनता का विश्वास भाजपा के साथ बताया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा ने उन्हें सम्मान, अवसर और भागीदारी दी है। लल्लन मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग के हितों को चुनावी मुद्दा नहीं बनाया, बल्कि उन्हें विकास और शासन में भागीदारी दी। उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने, आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत, नल से जल, जनधन जैसी योजनाओं से जोड़ने को सामाजिक न्याय का कदम बताया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User