प्रयागराज में दिन में तेज धूप, रात में ठंडक:15 अक्टूबर के बाद बढ़ेगा सर्दी का असर, , रात में ओस और हल्के कोहरे का असर

Oct 12, 2026 - 08:58
0
प्रयागराज में दिन में तेज धूप, रात में ठंडक:15 अक्टूबर के बाद बढ़ेगा सर्दी का असर, , रात में ओस और हल्के कोहरे का असर
प्रयागराज में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस महसूस हो रही है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों में ओस के साथ हल्के कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह से ही धूप निकलने लगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। 15 अक्टूबर के बाद प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। दिन में गर्मी, रात में महसूस हो रही ठंडक प्रयागराज में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय तापमान करीब 24 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम ढलने के बाद मौसम ठंडा होने लगेगा। रात में ओस पड़ने और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाने से ठंडक का एहसास बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। 15 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंड मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 से 15 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान करीब 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना कम है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी, जबकि रात में ठंडक महसूस होगी। 15 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट आने पर सर्दी का असर और बढ़ सकता है। हवा की गुणवत्ता का स्तर 76 शहर की वायु गुणवत्ता की बात करें तो उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 76 रहा। पीएम 2.5 का स्तर 16 और पीएम 10 का स्तर 94 दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User